World Blood Donor Day 2020 Theme और Slogan Hindi

ब्लड डोनेट करने से आप किसी की जिंदगी ही नहीं बचाते हैं बलके आप खुद की सेहत सही रखने में खुद की मदद करते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ब्लड डोनेट करने से आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। जिससे लोग ब्लड डोनेट करने के प्रति जागरूक हो।
 
world-blood-donor-day-2020-theme-slogan-Hindi

All Information About World Blood Donor Day 2020

 
आज के लेख हम जानेंगे वर्ल्ड ब्लड डोनर डे क्यों मनाया जाता है?, World blood Donor Day 2020 Theme और Slogan क्या है, वर्ल्ड ब्लड डोनर डे फैक्ट इन इंडिया, ब्लड डोनेट करने के फायदे, वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के बारे में आपके सवाल और हमारे जवाब इन सभी के ऊपर आज हम बात करने वाले हैं, तो यह लेख पूरा जरूर पढ़ें।

Also Read This : મલેરિયા વિશે  2020

आइए जानते हैं कौन लोग कर सकते रक्त दान

रक्त दान कोई भी स्वस्थ व्यक्ति 18 साल की उम्र के बाद आसानी से ब्लड डोनेट कर सकता है। इसके साथ ही ब्लड देने वाला व्यक्ति HIV, Hepatitis B और C आदि रोग से ग्रसित ना हो। इसके साथ ही जिसके शरीर में आयरन भरपूर मात्रा में हो वह हर 3 महीने में एक बार रक्त दान कर सकता है। इससे आपके शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है।

World Blood Donor Day मनाने के कारण क्या है 

आपको बता दें कि 14 जून को नोबेल प्राइस विनर और साइंटिस्ट Karl Landsteiner (कार्ल लैंडस्टीनर) का जन्म हुआ था। ब्लड ग्रुप का पता लगाने वाले Karl Landsteiner जन्मदिन पर ही विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। 

Karl Landsteiner को नोबेल पुरस्कार से क्यों सम्मानित किया गया? / Why Karl Landsteiner Was Awarded The Nobel Prize?

आपको बता दें कि Karl Landsteiner के द्वारा ब्लड ग्रुप्स का पता लगाए जाने से पहले ब्लड ट्रांसफ्यूजन बिना ग्रुप के जानकारी के होता था। इसीलिए इस खोज के कारण नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

World Blood Donor Day Fact In India

 
World Blood Donor Day Fact In India Hindi
 
एक अनुमान के अनुसार, भारत को हर साल लगभग 50 मिलियन बोतल रक्त की आवश्यकता होती है, जो दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, लेकिन रक्त-दाताओं से केवल 8 मिलियन बोतल रक्त ही उपलब्ध है।
 
इससे यह कहा जा सकता है कि हमारे देश भारत में रक्त की भारी कमी है और रक्तदान के बारे में जागरूकता फैलाने की तत्काल आवश्यकता है। चूंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, हमारा रक्त किसी और के लिए जीवन बन जाता है। हमारा रक्तदान किसी और के जीवन के लिए एक आशीर्वाद बन जाता है। 

Also Read This  : डेंगू के बारे में ज्यादा जाने

हर साल, देश में अनुमानित दस लाख लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार होते हैं, जिसके कारण रक्त की मांग में लगातार वृद्धि होती है।

जो लोग रक्त दान करना चाहते हैं, उनके रक्त का पहले परीक्षण किया जाता है क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि रक्त सुरक्षित है या नहीं। इन परीक्षणों में HIV और हेपेटाइटिस जैसे रोगों के लिए परीक्षण शामिल हैं, जो रक्त-जनित रोग हैं।

ब्लड डोनेट करने के फायदे

 
Benefits of Blood Donating Hindi
 
  1. वेट को करे कंट्रोल।
  2. ब्लड डोनेट करने से ब्लड प्रेशर सामान्य और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहता है।
  3. नियमित रूप से रक्तदान करते हैं तो आप मोटापे से भी बच सकते हैं क्योंकि रक्तदान करने से केलरी औरफेट जल्दी बर्न होता है। 
  4. सिर्फ डेढ़ पाव रक्त का दान करने से आपके शरीर में 650 कैलोरी आसानी से कम हो जाती हैं।
  5. लिवर रखे हेल्धी :  रक्त दान करने से लिवर संबंधी समस्याओं से भी निजात मिलता है जब शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो उससे लिवरमे प्रेसर बढ़ने लगता है इसलिए रक्त दान करना फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। 

World Blood Donor Day के बारे में आपके सवाल और हमारे जवाब?

World Blood Donor Day FaQ Hindi

Q.1 World Blood Donor Day की शुरुआत कब की गई?

A-1 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), International Committee of the Red Cross (इंटरनेशनल कमेटी ऑफ़ द रेड क्रॉस) ICRC और Red Crescent Society (रेड क्रीसेंट सोसाइटी) ने 2004 में 14 जून को World Blood Donor Day की शरुआत की गई।
Q-2 इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A-2 इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में रक्त दान करने के लिए जागरूकता बढ़ाना और चिकित्सा संकट के समय में लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद देना है।
Q-3 सबसे पहले World Blood Donor Day कब शुरू हुआ
A-3 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया को रक्तदान के महत्व को समझाने के लिए 2004 में कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन (14 जून) को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाने की पहल की।
Q-4 Karl Landsteiner को को कब नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया?
A-4 Karl Landsteiner को सन 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Q-5 कार्ल लैंडस्टीनर का जन्मदिन कब है?
A-5 कार्ल लैंडस्टीनर का जन्मदिन 14 जून, 1868 है
Q-6 World blood Donor Day 2020 Theme क्या है?
A-6    Eng : Give Blood And Make The World A Healthier Place 
Hin : रक्त दें और दुनिया को स्वस्थ बनाएं।
Guj : લોહી આપો અને વિશ્વને એક આરોગ્યપ્રદ સ્થળ બનાવો. 
Q-7 World World Day 2020 Slogan क्या है?
A-7    Eng : Safe Blood Saves Lives
Hin : सुरक्षित रक्त, जीवन बचाओ।
Guj : સુરક્ષિત રુધિર,જીવન બચાવો

Also Read This  : Herbal Juice

तो आशा है दोस्तों आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा जो भी मित्र आने वाले समय में मेडिकल जॉब में जाना चाहते हैं या अभी फिलहाल प्रिपरेशन कर रहे हैं तो उसके लिए यह लेख काफी फ़ायदेमंद साबित होगा इस वेबसाइट में आपको हेल्थ के बारे में सभी अपडेट मिलती रहेगी जैसे कि अगर आप MPHW (मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर) या FHW फ़ीमेल हेल्थ वर्कर की JOB के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको 100% विश्वसनीय और एकदम सही  इंफॉर्मेशन मिलती रहेगी तो हमें आप फॉलो करना ना भूले

Disclaimer : यह लेख प्रसारित करने का उद्देश्य आपके साथ जानकारी साझा करने का है यह लेख को कृपया कभी भी मेडिकल सलाह के रूप में ना लें

दोस्तों ऐसे ही इंटरेस्टिंग हेल्थ न्यूज़ और गवर्नमेंट स्कीम के बारे में सबसे पहले जानने के लिए हमें  टेलीग्राम और फेसबुक पर फॉलो करना ना भूलें.

 


Sharing

Leave a Comment